Aadhar Center Kaise Khole: आधार सेंटर खोलने के लिए आप सभी अगर परेशान हो रहे है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम इस आर्टिकल में आपको आधार सेंटर खोलने के लिए पूरी प्रक्रिया को बहुत ही आसान शब्दों में बताएंगे।
आधार सेंटर एक बहुत ही बढ़िया बिजनेस हो सकता है अगर आप इसे सही तरीके से नियमों के अंतर्गत रह कर चलाते है। आधार सेंटर की मदद से आप आसानी से महीने के 30 – 50 हजार कमा सकते है।
आधार सेंटर खोलने की प्रक्रिया से जूसी सभी जानकारियों को जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। आर्टिकल के अंत में आपको सभी महत्वपूर्ण लिंक्स भी मिलेगा जिसकी जरूर आपको आधार सेंटर खोलने के लिए है।

Aadhar Center Kaise Khole: Overview
आर्टिकल का नाम | Aadhar Center Kaise Khole |
आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
विभाग का नाम | UIDAI (Unique Identification Authority of India) |
आर्टिकल का उद्येश्य | आधार सेंटर खोलने की प्रक्रिया |
आवेदन करने का माध्यम | ऑनलाइन |
कौन आवेदन कर सकता है? | 10वीं पास, 18 वर्ष से अधिक के लोग |
ऑफिसियल वेबसाईट | https://uidai.gov.in/ |
यह भी पढ़ें:
- Bihar Digital Ration Card Download Link 2025 | घर बैठे डाउनलोड करें अपना राशन कार्ड, जाने पूरी प्रक्रिया
- OFSS Bihar Inter Admission Online Form 2025-27: इंटर एडमिशन के लिए जल्द आवेदन शुरू, ऑफिसियल नोटिस जारी अंतिम तिथि जारी
- Bihar Adhikar Mitra Bharti 2025 | बिहार में प्रखण्ड स्तर पर अधिकार मित्रों की नई भर्ती जारी, ऐसे करें आवेदन
- Bihar Anganwadi Lady Supervisor Bharti 2025: बिहार Anganwadi में निकली लेडी सुपरवाइजर के पद पर भर्ती समझे सभी जानकारी
घर बैठे आधार सेंटर के लिए आवेदन करें, पूरी प्रक्रिया समझे – आधार सेंटर कैसे खोले?
हम इस आर्टिकल में आप सभी पाठकों का स्वागत करते है, हम इस आर्टिकल में आप सभी को Aadhar Center Kaise Khole इसकी पूरी जानकारी बताएंगे। इसके साथ ही हम आप सभी को बता दें कि आधार सेंटर खोलने के लिए कोई शुक्ल नहीं लगता है, लेकिन इसकी प्रकिया को पूरा करने में आपका 5-6 हजार तक खर्च हो सकता है।
पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक जानने के लिए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आधार सेंटर क्या होता है?
आधार सेंटर एक ऐसा अधिकृत स्थान होता है जहां आम जनता की आधार से जुड़ी समस्याओं (जैसे: नाम में बदलाव, पता में बदलाव, मोबाइल नंबर अपडेट इत्यादि) का समाधान किया जाता है। आधार सेंटर UIDAI (Unique Identification Authority of India) द्वारा मान्यता प्राप्त होते है और सुपरवाइजर/ऑपरेटर प्रमाणपत्र धारक व्यक्ति ही ऐसे संस्थानों पर काम करते है।
आधार सेंटर खोलने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
अगर आप भी आधार सेंटर खोलना चाहते है तो इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है, अगर आप निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करते है तो आप आवेदन कर सकते है –
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए।
- आवेदक का उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए।
- आवेदक के पास बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान होना जरूरी है।
- आवेदक के पास CSC ID या CSC Operator ID होना जरूरी है।
- आवेदक ने IIBF का Exam पास किया हो तथा उसका सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आवेदक ने NSEIT का परीक्षा पास किया हो तथा उसका सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आवेदक के पास चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए।
यदि आपके पास उपरोक्त सभी योग्यताएं मौजूद है तो आप आधार केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधार सेंटर खोलने के क्या फायदें है?
आधार केंद्र खोलने के बहुत सारे फायदे हैं जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण शायरों के बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
- लाभकारी व्यवसाय: आधार सेंटर की मदद से आप महीने के 30 -50 हजार महीने कमा सकते है।
- लोगों की समस्याओं का समाधान: आधार सेंटर खोलने से आप अपने क्षेत्र के अनेकों लोगों की मदद आधार में सुधार या आधार कार्ड बना कर सकते है।
- सामाजिक पहचान: आधार सेंटर होने की वजह से आप बहुत से लोगों से जुड़ेंगे और समाज में आपका एक अच्छी पहचान बनेगी।
आधार सेंटर खोलने के लिए जरूरी कागजात
आधार केंद्र खोलने के लिए सभी आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है –
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Email ID
- बैंक खाता विवरण और पासबुक
- पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट
- NSEIT परीक्षा का प्रमाणपत्र
- IIBF परीक्षा का प्रमाणपत्र
- CSC ID नंबर
आधार सेंटर खोलने पर किस मशीनों की जरूरत होगी?
आधार केंद्र खोलने पर आप सभी के पास निम्नलिखित उपकरणों का होना जरूरी है, इन उपकरणों के बिना आप आधार सेंटर नहीं चला पाएंगे।
- कंप्यूटर या लैपटॉप (Windows Opreting System के साथ)
- लेजर प्रिंटर और स्कैनर
- Webcam
- Fingerprint device
- Iris scanner
- GPS डिवाइस
- इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन (WiFi)
आधार सेंटर के लिए NSEIT/IIBF परीक्षा
आधार केंद्र खोलने के लिए आपके पास IIBF और NSEIT का प्रमाण पत्र होना जरूरी है, जिसके लिए आपको परीक्षा पास करना होगा। दोनों परीक्षा अलग-अलग देना होता है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
IIBF
- बैंक द्वारा आयोजित की जाती है।
- परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होता है।
- भाषा: हिंदी या English
- कुल प्रश्न: 100 प्रश्न प्रत्येक 1 अंक का
- अंक: 100 अंकों में से कम से कम 40 अंक लाना आवश्यक है।
NSEIT
- UIDAI द्वारा आयोजित की जाती है।
- परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होता है।
- भाषा: हिंदी या English
- कुल प्रश्न: 100 प्रश्न प्रत्येक 1 अंक का
- अंक: 100 अंकों में से कम से कम 55 अंक लाना आवश्यक है।
Aadhar Center Kaise Khole: आवेदन कैसे करें?
यदि आप भी आधार केंद्र खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपके पास CSC ID या CSC Operator ID का होना जरूरी है।
Note: अगर आपके पास CSC ID या CSC Operator ID नहीं है तो आप किसी निजी संस्था से संपर्क कर आधार सेवा केंद्र (सीमित विकल्पों के साथ) खोल सकते है।
आवेदन करने के लिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- आधार केंद्र खोलने के लिए आवेदन CSC Ucl की वेबसाइट से करना होगा, तो सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Digital Seva Connect” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको CSC ID को लॉगिन करने का पेज खुलेगा, आप अपना आईडी लॉगिन करेंगे।
- Login करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपको आपका CSC ID नंबर और Email ID दिखाई देगा।

- आपको Proceed वाले बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा, जिसे आप ध्यानपूर्वक भरेंगे।

- आवेदन को भरने के बाद आपको अपना आवेदन सबमिट कर देना है।
इस प्रकार आप सभी आसानी से आधार केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आधार सेंटर के आवेदन के लिए Important Links
निष्कर्ष
हमने इस आर्टिकल में Aadhar Center Kaise Khole इसकी पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताई है अगर आप भी एक अस्थाई और सम्मानजनक व्यवसाय करना चाहते हैं तो आप आधार सेंटर खोल सकते हैं इस व्यवसाय में आप घर बैठे महीने के 30 से 50 हजार तक कमा सकते हैं।
इस आर्टिकल में आप सभी को आधार केंद्र खोलने से जुड़ी सभी जानकारियां बताई गई है, अगर इसके अलावा कोई और जानकारी आप चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते हैं।
आधार केंद्र खोलने में कितना पैसा लगता है?
हम आप सभी को बता दे की आधार केंद्र खोलने के लिए यूआइडीएआइ आप सभी से कोई शुल्क नहीं लेता है लेकिन इसकी प्रक्रिया को पूरा करने में आपका ₹5,000से ₹6,000 खर्च हो सकते हैं।
आधार केंद्र खोलने में कितना समय लगता है?
आधार केंद्र खोलने के लिए आपको 15 से 20 दिन का समय लगता है अगर आपके पास सभी कागजात उपलब्ध है।
आधार सेंटर कौन-कौन खोल सकता है?
आधार सेंटर 18 वर्ष से अधिक तथा मैट्रिक पास जिनके पास कंप्यूटर का ज्ञान है वे सभी खोल सकते हैं।